साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 18,500 रुपये, रुद्रपुर साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत
देवरिया। साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को रुद्रपुर पुलिस ने राहत दिलाते हुए ठगी गई 18,500 रुपये की पूरी धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के दूधेश्वरनाथ वार्ड निवासी सुशील शर्मा पुत्र कपिलमुनि शर्मा के साथ साइबर धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने 22 नवंबर 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रुद्रपुर थाने की साइबर पुलिस टीम ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर 18,500 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। पूरी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार जताया।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक शिवम तिवारी, आरक्षी अनिल यादव और महिला आरक्षी आकृति राय शामिल रहीं।
देवरिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे।






















































Leave a comment