Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ में पत्रकार मिलन समारोह में कलम एवं वाणी के संगम के बीच मंत्री एके शर्मा ने किया संवाद।

मऊ। घोसी। मऊ नगर के चंद्रा इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में रविवार को पत्रकार मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एक शर्मा के साथ पत्रकारों का संवाद कार्यक्रम हुआ। वही प्रयागराज, वाराणसी, देवरिया के साथ मऊ के कवियों एवं कवित्रियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से तालियां बटोरी तो पत्रकारों ने जनपद में पत्रकार  संकुल साहित्य विभिन्न समस्याओं को रखा मंत्री ने सबका निराकरण करने का आश्वासन दिया।
     इस अवसर पर अपने उद्बोधन में ऊर्जा ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि वह वर्तमान दौर में अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने के लिए अथवा समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार तक पहुंचने के लिए उत्कृष्ट संचार माध्यम मध्य उपलब्ध है इन माध्यमों से पत्रकार बंधु जनपद की समस्याओं को सरकार के जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा सकते हैं उन्होंने कहा कि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी  के कार्यकाल में बतौर उनके सचिव रहने के दौरान उन्हें अनेक बातें सीखने को मिले जिसका प्रभाव उनके जीवन में अब तक बखूबी है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि वह काम करने में विश्वास करते हैं प्रचार में में कम।उन्होंने कहा कि वर्तमान दौड़ में देश से लेकर विदेश तक में भारत की ख्याति बड़ी है विदेश में भारतवासियों को सम्मान की नजर से देखा जाता है। पहले ऐसा नहीं था, पहले जिम्मेदार लोगों ने भारत के इतिहास को तो मरोड़ कर नकारात्मक छवि प्रस्तुत किया और उसे प्रसारित किया उन्होंने कहा कि 1700 से 1800 ई में भारत आए  अमेरिकी अर्थशास्त्री ने तत्कालीन भारत की उत्कृष्ट अर्थव्यवस्था का वर्णन किया है। लेकिन बाद के इतिहासकारों ने भारत के बारे में नकारात्मक सोच प्रस्तुत किया। वास्तव में मेरा देश पहले भी संपन्न था ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत भारत में सभी क्षेत्रों में आशा की सफलता हासिल किया है ।मंत्री ने पत्रकारों का आह्वान किया कि जनपद की समस्याओं को बेहिचक उनके संज्ञान में लाये।
इस अवसर पर बनारस से आए हास्य कवि डंडा बनारसी, नजर इलाहाबादी, शंकर कैमुरी, इलाहाबाद से वंदना शुक्ला, देवरिया से आई गुनगुन गुप्ता वाराणसी से आए गीतकार पंकज, मऊ के पुरुषार्थ सिंह ने अपनी कविताएं प्रस्तुत किया ।कवि सम्मेलन का संचालन युवा कवि पंकज प्रखर ने किया। कार्यक्रम के अंत  में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने पत्रकारों को उपहार देकर सम्मानित किया।
 इस अवसर पर आयोजक प्रवीण राय, विजयबहादुरपाल, ग्रापए जिलाध्यक्ष हरिद्वारराय,भीमराय, ऋषिकेशपाण्डेय,संजयराय,ग्रापए जिलामहामंत्री अशोकश्रीवास्तव, प्रदीप सिंह,भाजपानेता दीनबंधुराय, राघवेन्द्रराय शर्मा, पत्रकार नागेन्द्र राय, जगदीश सिंह,दीनानाथ दुबे, उमेश यादव, फतेहबहादुर गुप्ता, आदि के साथ बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh