अज्ञात व्यक्ति का नदी में तैरता मिला शव
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरिया उर्फ शामपुर के शामपुर मोहल्ले में रविवार सुबह नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल पीआरबी टीम और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और पीआरबी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाव और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नवलपुर घाट के समीप नदी किनारे लाकर बाहर निकलवाया।
काफी समय तक पानी में रहने के कारण शव फूल गया था और उससे दुर्गंध आ रही थी। जलीय जीवों द्वारा शरीर के कुछ हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी। हालांकि, पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।






















































Leave a comment