Latest News / ताज़ातरीन खबरें

त्योहारों पर सुरक्षा में चूक न हो, जनशिकायतों का समय से करें निस्तारण : एस पी

देवरिया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और जनशिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही तय करने को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान आईजीआरएस शिकायतों, न्यायालय से संबंधित प्रकरणों और नवयुवकों के गैंग से जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।
एसपी ने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति परखते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनकी दोबारा समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई से अवगत कराया जाए।
धनतेरस, दीपावली, भाईदूज, गोवर्धन पूजा और छठ पर्व को लेकर थाना स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, त्योहार रजिस्टर अपडेट रखने और स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही न्यायालय से जुड़े लंबित मामलों का समय से निस्तारण तथा युवाओं के गैंग और उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

गोष्ठी में सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh