गुंजन हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन! गैंगस्टर एक्ट में वांछित गुलशन गुप्ता ओवरब्रिज से गिरफ्तार, जेल भेजा गया
•आजमगढ़: गुंजन हत्याकांड में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, गुलशन गुप्ता गिरफ्तार
आजमगढ़। जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र में प्रमिला प्रजापति के पुत्र गुंजन की अपहरण के बाद हत्या और शव छिपाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जघन्य अपराध में संलिप्त गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त गुलशन गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना कप्तानगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 67/2024 में अपहरण, हत्या, साक्ष्य छिपाने और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराओं 363, 364, 302, 201 और 120बी के तहत कार्रवाई की गई थी। इसी मामले से जुड़े गैंग लीडर प्रिन्स गुप्ता और गैंग के सदस्य गुलशन गुप्ता के विरुद्ध जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुमोदन के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 332/2026 दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छाता का पूरा ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर गुलशन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुलशन गुप्ता (24 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता निवासी कस्बा कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसे सुबह करीब 08:05 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक शिवसागर यादव, कांस्टेबल सुधांशु, अप्पु, धर्मेन्द्र, कमल और महिला कांस्टेबल समीक्षा मौर्या शामिल रहीं।
पुलिस की इस कार्रवाई को गुंजन हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।
GGS NEWS 24 | आजमगढ़





















































Leave a comment