गो-तस्करों पर DM का बड़ा प्रहार! 8 प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और डस्टर कार सरकार के पक्ष में जब्त
• आजमगढ़: गो-तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और डस्टर कार जब्त, डीएम ने सरकार के पक्ष में दिया आदेश
आजमगढ़। जिले में गो-तस्करी के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति और थाना कन्धरापुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने का आदेश दिया है।
पुलिस के अनुसार, 30 नवंबर 2025 को एसओजी और थाना कन्धरापुर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक संख्या UP62T 5312 से क्रूरतापूर्वक लादे गए आठ प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया था। जांच में सामने आया कि ट्रक के आगे चल रही डस्टर कार संख्या UP16AN 3096 के जरिए रेकी की जा रही थी।
जांच के दौरान ट्रक स्वामी विशाल पुत्र चन्देलाल और डस्टर कार स्वामी जान मोहम्मद, दोनों निवासी खुटहन जनपद जौनपुर के रूप में सामने आए। इस मामले में थाना कन्धरापुर में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसके बाद दोनों वाहनों के जब्तीकरण के लिए जिलाधिकारी न्यायालय में कार्रवाई की गई। सुनवाई पूरी होने के बाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने 12 अक्टूबर 2026 को दोनों वाहनों को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने का आदेश पारित कर दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई को गो-तस्करी के नेटवर्क पर आर्थिक चोट पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
GGS NEWS 24 | आजमगढ़





















































Leave a comment