AZAMGARH: बीच-बचाव करना पड़ा भारी! मनोज सोनकर की गर्दन पर चाकू से हमला करने वाला राहुल मोदनवाल गिरफ्तार
•आजमगढ़: मनोज सोनकर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला राहुल गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
आजमगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र में विवाद के दौरान बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। दुकान के पास हो रहे झगड़े में हस्तक्षेप करने पर मनोज सोनकर की गर्दन पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त राहुल मोदनवाल (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पहाड़पुर निवासी गुड्डू सोनकर ने तहरीर देकर बताया कि 30 अक्टूबर 2026 को उनके भाई मनोज सोनकर अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान बगल में राहुल मोदनवाल किसी से विवाद कर रहा था। मनोज ने बीच-बचाव करते हुए उसे अलग कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद राहुल चाकू लेकर पहुंचा और मिन्टू व अमित मोदनवाल के कहने पर मनोज की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले में थाना कोतवाली पर मुकदमा संख्या 565/2026 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।
घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 31 अक्टूबर की रात चौकी प्रभारी पहाड़पुर प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए हथियापुल से रात करीब 10:42 बजे राहुल मोदनवाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया। इसके बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
GGS NEWS 24 | आजमगढ़





















































Leave a comment