बेमौसम बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी सांसद रमाशंकर राजभर ने मुआवजे की उठाईं मांग।
देवरिया।चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार फसलों को हुए नुकसान से किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने की आशंका है। किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सलेमपुर के समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रमाशंकर राजभर ने जिला प्रशासन देवरिया से तत्काल फसलों के नुकसान का आकलन कराने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
सांसद ने कहा कि किसान अपनी खून-पसीने की कमाई का एक-एक रुपया लगाकर दिन-रात मेहनत करता है। जब फसल तैयार होती है तो उससे पूरे परिवार की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। ऐसे में कटाई के ऐन मौके पर हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत और उम्मीदों को गहरा झटका दिया है। फसलों को हुए नुकसान से किसानों के सामने रोजी-रोटी और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
सांसद रमाशंकर राजभर ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराकर फसल क्षति का निष्पक्ष आकलन कराया जाए और नुकसान झेल रहे किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए ।


























































Leave a comment