Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बिलरियागंज में सरदार पटेल को नमन, कर्मचारियों ने ली एकता की शपथ
बिलरियागंज/आजमगढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों को एकता, अखंडता और राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई गई। सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आरिफ खान, विजय यादव, जयप्रकाश सोनकर, अजीत कुमार, रफीउल्लाह, राकेश विश्वकर्मा, अम्बरीष दुबे सहित नगर पालिका के अनेक कर्मचारी एवं संबंधित लोग मौजूद रहे।


























































Leave a comment