बरहज -सोनूघाट मार्ग बनाने की माँग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन
•पहली नवम्बर तारीख़ को सौंपेंगे एस डीएम बरहज को ज्ञापन -विजय रावत
देवरिया।आज बरहज विधानसभा में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज सोनूघाट मार्ग बनाने व टेंडर प्रक्रिया पुरा करने तथा कमिशन खोरी की भेंट चढ़ी बेलडाण कटनईया मार्ग मरम्मत कराने की माँग को लेकर बरहज देवरिया मार्ग काली मंदिर के पास बैठक कर सांकेतिक प्रदर्शन हुआ
इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की पिछले दस सालों से बरहज सोनू घाट मार्ग जर्जर व टूटी पड़ी हैं जिसको लेकर आप सभी बरहज वासियों के साथ हमने सैकड़ों बार धरना प्रदर्शन किया और पद यात्रा करने का काम किया तब जाकर प्रदेश की सोई भाजपा सरकार व जनप्रतिनिधियों ने जागने का काम किया उसके बाद इस सड़क पर धन स्वीकृत हुआ लेकिन पिछले चार महीने में इस सड़क का चार बार टेंडर निरस्त हो चुका है जब की एक पेड़ माँ के नाम लगाने वाली भाजपा सरकार ने इस सड़क पर लगे हज़ारों पेड़ों को बेच दिया लेकिन अभी इस सड़क का टेंडर नहीं हो पाया वहीं बेलडाण कटनईया मार्ग जो कमिशन खोरी के भेंट चढ़ साल भर भी नही चल पाया और टूट गया इन सभी मुद्दों को लेकर कल हम एस डीएम बरहज को ज्ञापन दिया जाएगा। सपा नेता विजय रावत ने कहा की बरहज का विकास समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ही हुआ है और सपा सरकार में यह सड़क बनेगी। इस दौरान मुख्य रूप से सपा नेता गुड्डू यादव राजेश राजभर श्रवण गौड़ अवरूद्ध यादव समीर सिंह अरविंद कुशवाहा विजय पटेल विरेंद्र यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।


























































Leave a comment