Crime News / आपराधिक ख़बरे

दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी थी जान, तीनों की मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली महिला के मामले में पुलिस ने शनिवार को उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विपिन यादव निवासी मदारपुर, थाना तहबरपुर को पुलिस टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भवतर चक गांव निवासी भीमा यादव ने 29 अक्टूबर को तहबरपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री खुशबू यादव की शादी 10 मई 2022 को मदारपुर निवासी विपिन यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।
तहरीर के मुताबिक, 28 अक्टूबर को भी खुशबू के साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल छीन लिया गया। इसके बाद उसे मायके के पंचायत भवन पर छोड़ दिया गया। आरोप है कि पति द्वारा बार-बार आत्महत्या करने के लिए कहे जाने से आहत होकर खुशबू अपने दोनों बच्चों के साथ रानी की सराय हाल्ट पर पहुंची और ट्रेन के आगे कूद गई। इस घटना में मां और दोनों बच्चों की मौत हो गई थी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh