हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान लवकनी निवासी रवि किशन (19) पुत्र शारदा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बीती रात मुखबिर की सूचना पर पहलवान बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को लवकनी निवासी एक महिला का बेटा अरविंद चौहान आटा लेने चक्की पर गया था। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे पकड़कर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गौरीबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में गौरीबाजार पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

























































Leave a comment