रेलवे स्टेशन पर शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था न होने से भड़के कांग्रेस प्रवक्ता - रवि प्रताप सिंह
देवरिया ।बरहज, बरहज के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन की चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि 1896 में बना भारत रेलवे स्टेशन और 1 दिसंबर 19 1897 में रेल यात्रा शुरू हुई लेकिन 130 साल बीत जाने के बाद भी रेलवे का विकास नहीं हुआ आज बरहज का रेलवे स्टेशन एक बूंद पानी और शौचालय के लिए तरस रहा है जबकि बरहजिया ट्रेन से प्रतिदिन कम से कम 2 से 3 000 हजार यात्री यात्रा करते हैं लेकिन व्यवस्था के नाम पर रेलवे द्वारा कुछ नहीं किया गया है यहां शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा लगने लगता है जिसको लेकर यात्रियों में भय व्याप्त रहता है रात में या स्टेशन भूतिया स्टेशन लगने लगता है।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कम से कम दो नल एक पूरब तरफ और एक पश्चिम तरफ लगवाया जाए, शौचालय की व्यवस्था व्यवस्थित की जाए ,तथा रेलवे स्टेशन पर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ,साथ ही बरहज से लेकर दिल्ली और मुंबई के लिए ट्रेन चलाई जाए जिससे कि बरहज के व्यापारियों को सुविधा मिल सके बरहज व्यापार का केंद्र रहा है शिक्षा का केंद्र रहा है आध्यात्मिक एवं क्रांतिकारी की धरती रही है आगे उन्होंने कहा कि 1932 में महात्मा गांधी आए हुए थे उस समय बरहज
व्यापार का बहुत बड़ा केंद्र था।
आगे उन्होंने कहा कि बीते फरवरी माह 2026 मै कांग्रेस के साथियों के साथ रेलवे स्टेशन पर पेयजल एवं सामुदायिक शौचालय बनवाने की मांग को लेकर 72 घंटा आमरण अनशन
किया था जिसको लेकर रेलवे प्रबंधक वाराणसी ने संबंधित कर्मचारियों से रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था लेकिन फरवरी 2026 से लेकर अब तक रेलवे स्टेशन पर सुविधा नहीं उपलब्ध हो सका जिसको लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने आज फिर से रेलवे स्टेशन की दैनिक दशा को लेकर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि यदि 4 नवंबर तक पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं होती है तो हम दीपावली तक अपने साथियों के साथ अनशन करने के लिए बाध्य होगे ।
उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत अमृत काल चला रहा है और दूसरे तरफ महिलाओं के लिए रेलवे स्टेशन पर जंगल में शौच के लिए जाना पड़ता है जहां महिलाओं को भय बना रहता है।
कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि इस सरकार को समाप्त करना होगा इस अवसर पर निर्मला देवी, मनोज, चांदनी, मूलचंद, सुनील सिंह, कृष्णा सिंह, चंद्रभूषण, चौधरी सहीत आदि लोग मौजूद रहे।

























































Leave a comment