Latest News / ताज़ातरीन खबरें
प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने व्यापारियों के साथ की बैठक, जाम और सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा
देवरिया।सलेमपुर कोतवाली परिसर मे व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें शहर की यातायात व्यवस्था, बस स्टैंड पर लगने वाले जाम और स्टेशन रोड पर सड़क किनारे लगने वाली सब्जी की दुकानों से होने वाली परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। व्यापारियों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा, यातायात नियमों और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने बताया कि बस स्टैंड पर वाहनों की आवाजाही और स्टेशन रोड पर सड़क किनारे लगने वाली सब्जी की दुकानों के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे राहगीरों और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभासद प्रदीप यादव ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अस्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने की मांग उठाई।
प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने व्यापारियों से सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई परिवार शादी-विवाह या अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चार-पांच दिनों तक घर बंद करके बाहर जाता है, तो इसकी सूचना अपने क्षेत्र के हलका सिपाही या दरोगा को अवश्य दें। इससे घरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा सकेगी।

























































Leave a comment