Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बेलडाड़ मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग

देवरिया । बरहज ,बेलडाड़ मार्ग पर क्षमता से अधिक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर बरहज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भाजपा नेता निशिकांत दीक्षित और करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष अमित सिंह सोनू के संयुक्त नेतृत्व में उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपा 
ज्ञापन में मांग की गई है कि बेलडाड़ मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए, सड़क के दोनों किनारे पटरियों का निर्माण कराया जाए और सड़क किनारे लटके सूखे पेड़ों व टहनियों की कटाई कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने तीन कार्य दिवस के भीतर कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा धरना-प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी दी है।
दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत यह सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के तुरंत बाद ही टूटने लगी। पटरियों का निर्माण भी नहीं हुआ, जिससे आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। बरहज-देवरिया मुख्य मार्ग खराब होने के कारण सभी भारी वाहन इसी मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे पिछले एक साल में सैकड़ों छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पूर्व फूलपुर चौराहे पर एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत भी हो गई थी।
इस मौके पर मुन्ना सिंह, विनोद सिंह, अभय दीक्षित, लक्ष्मी दीक्षित, विजय बहादुर शर्मा, सोनू सिंह, प्रिंस सिंह, विक्की सिंह, पवन गुप्ता, शुभम दीक्षित, सत्यम दीक्षित, अशोक विश्वकर्मा, अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh