मिशनशक्ति के तहत परिवार परामर्श से एक हुए पति पत्नी का हुआ सम्मलेन। उन से लिया फीडबैक।
घोसी।मऊ। मिशन शक्ति फेज 6 के तहत मनमुटाव के बाद एक हुए पति पत्नी के रिश्ते को और मजबूती प्रदान करने को लेकर घोसी कोतवाली के प्रांगण में सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी एवं कोतवाल रवींद्रनाथ राय द्वारा परिवार परामर्श केंद्र द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारण कराए गए पारिवारिक प्रकरणों के पति पत्नी/परिवार जनों को मनमुटाव से एक हुए पति पत्नी/पारिवारिक हिंसा से प्रभावित को बुला कर और उनसे संवाद कर उनके अनुभवों को सुना गया। साथ ही पुनः काउंसलिंग की गई। साथ ही उनके जीवन में और बेहतर रिश्ते को लेकर उनके साथ सार्थक बाते की गई। उनको सम्मानित किया गया।
प्रदेश सरकार एवं एसपी सर्वेश मिश्रा के निर्देश पर हुए अनूठे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने कहा की पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ यह भी प्रयास करती है कि समाज एवं परिवार में सभी के बीच मधुर रिश्ता कायम रहे। इसी कड़ी में किसी कारण से पति पत्नी के बीच मनमुटाव के कारण रिश्तों में कड़वाहट होने के चलते परिवार परामर्श,पुलिस द्वारा आपके मनमुटाव को दूर दिया गया था, आप लोगों को कोतवाली में बुला कर आप के अच्छे अनुभवों को साझा करना है। साथ ही आप सभी से संवाद करते हुए आप सभी का जीवन और सुखमय हो यही हम सभी पुलिस कर्मियों की कामना है। आप के बीच अच्छे, सौहार्दपूर्ण माहौल होगा तो पूरा परिवार सुखी रहे गा।
कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने कहा कि आप सभी को एक साथ देख कर प्रसन्नता हो रही है। आप सभी अपने मनमुटाव को आपस में ही शांतमन से हल करें। दूसरे को हस्तक्षेप करने का अवसर ही न दे। एक दूसरे की भावनाओं को समझे।जब आप सभी एक रहेगे तभी आप के बच्चे भी अच्छे वातावरण में अच्छे बनेंगे।
कार्यक्रम में महिला एसआई यशोदा एवं ऋचा सोनी ने भी सभी से संवाद करने के साथ हर तरह की मदद करने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर परिवार परामर्श, पुलिस द्वारा एक हुए महिला, पुरुषों के साथ महिला आरक्षी उपस्थित रहे।



























































Leave a comment