Accidental News / दुर्घटना की खबरें

चीनी मिल के पास सांड से टकराने के बाद बाइक सवार की मौत, गोरखपुर जा रहा था युवक

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के चीनी मिल के समीप गुरुवार रात करीब 9 .15 बजे सड़क पर अचानक सांड के आजाने से घोसी की तरफ से गोरखपुर जारहे मोटर साइकिल सवार युवक की टकराने के कारण बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सूरज कुमार (26 वर्ष), पुत्र राम अवतार बिंद, निवासी ग्राम बहरी, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। घोसी नगर के साथ मुख्य मार्ग पर घूम रहे सांड लोगों के लिए समस्या बने हुए है, वही स्थानीय प्रशासन आंख मुदे हुए है।
     मिली जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार अपने निजी कार्य से गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान वह घोसी नगर से उत्तर  चीनी मिल के समीप पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर मौजूद सांड से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    घटना की सूचना मिलने पर डायल 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  घोसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच में जुटी है।
  सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों ने एक बार फिर राहगीरों की सुरक्षा पर एवं स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh