Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मिशन शक्ति 6. के तहत घोसी पुलिस महिला जागरूकता को लेकर पोस्टर के साथ नगर में किया भ्रमण। एसपी भी मौजूद रहे


एसपी सर्वेश मिश्रा भी देर शाम को भ्रमण में साथ रहे, सीओ सतेन्द्रभूषण तिवारी एवं कोतवाल रवींद्रनाथ राय साथ रहे।

घोसी। मऊ। मिशन शक्ति फेस 6के तहत घोसी पुलिस ने शाम को महिला जागरूकता, सम्मान को लेकर सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी एवं कोतवाल रवींद्रनाथ राय के नेतृत्व में घोसी नगर में जागरूकता पोस्टर को हाथों लेकर पैदल मार्च किया। देर शाम को एसपी सर्वेश मिश्रा ने भी कोतवाली पुलिस के साथ पैदल मार्च कर त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करने के साथ आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि त्यौहारों पर अवांछनीय तत्वों पर नजर रखे, जो भी अफवाह फैलाए उस पर कार्यवाही करें। पूजा पंडालों में ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। महिलाओं के लिए बैठने की अलग व्यवस्था हो। महिला , युवतियों की सुरक्षा को लेकर सजग रहे।पुलिस बराबर गश्त करती रहे।
 मिशन शक्ति फेस 6की शुरुआत पर घोसी कोतवाली पुलिस एवं महिला पुलिस ने महिलाओं को जागरूक करने वाले पोस्टर आदि को लेकर कोतवाली से लेकर मझवारा मोड़, कस्बा बाजार, मधुबन मोड़ आदि स्थानों तक पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक करते हुए महिलाओं को सम्मान देने, उनकी सुरक्षा आदि को लेकर जागरूक किया। साथ ही पोस्टर के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आप के साथ पुलिस है। आप अपने को अकेला नहीं समझे, हर समस्याओं का डट कर सामना करे। समस्या आने पर बताए गए हेल्पलाइन पर तुरंत काल करें, जरूरी के हेल्पलाइन नंबर को अपने मोबाइल में सेव कर ले।
  कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने सभी से अपील किया कि महिलाओं का सम्मान करे, महिलाएं भी घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, बैड टच आदि का मुकुर हो कर विरोध करे। जरूरत होने पर महिला हेल्पलाइन पर काल कर समस्या से अवगत कराए।
  सीओ सतेन्द्रभूषण तिवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं, युवतियों को उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूकता को लेकर किया गया है। समाज का दायित्व है कि महिलाओं, युवतियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। पूजा पंडालों के आस पास सोहदे मिले तो उनपर कार्यवाही जरूर करें।
 इस अवसर पर कोतवाल रविन्द्रनाथ राय, एसआई अशोक सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, प्रकाश सिंह, दिनेश यादव, सूरज सिंह,महिला एसआई ऋचा सोनी, यशोदा आदि के साथ पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh