मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुलायम सिंह यादव गरीबो की आवाज थे- रामभुआल निषाद
देवरिया। भलुअनी स्थित एक मैरेज हाल में शनिवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और 'धरतीपुत्र' के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा और पूर्ण सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बरहज विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से पहुंचे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर के सांसद राम भुआल निषाद ने संबोधित करते हुए कहाँ कि
कहा कि मुलायम सिंह यादव केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे करोड़ों देशवासियों के मसीहा और गरीबों की मजबूत आवाज थे।
नेताजी के संघर्षशील जीवन, उनके राजनीतिक सफर और शोषितों, वंचितों व पिछड़ों के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घर घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सपा सरकार के समय हुए विकास कार्यो को बताने एवं संगठन को मजबूत बनाने को जोर दिया। बैठक को पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, सपा जिला अध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद कनक लता सिंह, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा,
अशोक कुशवाहा, मनीष सिंह, रणवीर यादव, वीरेंद्र गुप्ता आदि ने संबोधित किया। इस दौरान रामू सिंह, राम बिलास प्रजापति, सुनैना कुशवाहा, बलवंत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, बेचूलाल यादव, विजय चौहान, उदय प्रकाश यादव,अम्बिका यादव, श्रीनिवास विश्वकर्मा, दयाशंकर यादव, श्रीकिसुन यादव, हरिओम लाला, विजय रावत सहित सैकडो की संख्या में सपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। आयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने किया।



























































Leave a comment