Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विद्यालयों में धूमधाम से मनाई गयी महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती

देवरिया। भलुअनी नगर पंचायत क्षेत्र के सभी विद्यालयो में  महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। विद्यालयों में छात्र और छात्राओं द्वारा गाँधी जी और शास्त्री जी के सत्य अहिंसा,ईमानदारी,राष्ट्रीय आंदोलनों जैसे प्रमुख बिंदुओं पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 
शांडिल्य मिशन स्कूल में इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लेकर निबंध लिखा। निबन्ध में छात्रा रागिनी मौर्या प्रथम,आदिति तिवारी द्वितीय, छात्र हिमांशु तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन बच्चों को विद्यालय 
प्रबन्धक पवन सिंह ने सम्मानित किया।
प्रबन्धक पवन सिंह ने छात्रो को संबोधित करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर को देश महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाता है। और उनके जैसे ही बनने की प्रत्येक इन्सान को कोशिश करनी चाहिए। तीन राष्ट्रीय पर्व में एक 2अक्टूबर भी राष्ट्रीय पर्व में मनाया जाता है।
सभा को सुभाष सिंह, माधुरी तिवारी रमाकांत सिंह आदि लोगों ने सम्बोधित किया।
इस मौके पर मोनिका सिंह,प्रियंका गुप्ता,सोनी विश्वकर्मा,आकांक्षा सिंह, संचिता प्रजापति,निधि तिवारी,निकिता सिंह, एम ०के०सिंह आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्रा रागिनी मौर्या,खुशी मौर्या ने प्रस्तुत किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh