Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पानी में डूबी फसल देख किसानों की बढ़ी चिंता, सर्वे कर मुआवजे की मांग

देवरिया कपरवार। बाढ़ का पानी खेतों में घुसने से कपरवार खादर और बांगर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में सैकड़ों एकड़ खेत पानी में डूबे हुए हैं। धान, अरहर, मक्का, बाजरा और सब्जियों की फसलें पानी में डूबी हैं। खेतों में कई दिनों से पानी जमा होने के कारण फसल खराब होने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि पानी जल्द नहीं निकला तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।
बाढ़ प्रभावित भदिला दोयम गांव का सपा के पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई और लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ खेतों में पहुंचकर नुकसान देखा और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि खेती चौपट होने के साथ ही पशुओं के चारे की दिक्कत भी बढ़ गई है। फसल बर्बाद होने से किसानों पर कर्ज चुकाने का दबाव भी बढ़ गया है।
किसानों अखिलेश सिंह, कमलेश सिंह, राजवंशी यादव, सिहासन तिवारी, मदन मिश्र, झाबर गुप्ता, राधेश्याम सिंह, राणा प्रताप सिंह, शम्भु सिंह, बृजेश यादव, सुखारी यादव, रामनक्षत्र यादव, ज्ञानेश्वर सिंह, अशोक सिंह, परमात्मा सिंह, संतोष सिंह और सीमा सिंह ने प्रशासन से जल्द राहत की मांग की।
पूर्व विधायक और अर्जुन सिंह ने एसडीएम बरहज से फोन पर बात कर प्रभावित गांवों में राजस्व विभाग की टीम भेजकर फसल नुकसान का मौके पर सर्वे कराने की मांग की। उन्होंने भदिला अव्वल, परसिया देवार, विशुनपुर, कपरवार, राजपुर और कटईलवा समेत अन्य गांवों में भी निरीक्षण कराने को कहा। किसानों ने फसल का उचित मुआवजा, पशुओं के लिए चारा और बाढ़ प्रभावित किसानों का ऋण माफ करने की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh