Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डॉ. केके तिवारी की पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का‌ हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में मरीजों ने कराई जांच।

देवरिया। सलेमपुर नगर के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. केके तिवारी की दूसरे पुण्यतिथि के अवसर पर जमुआ नंबर-2 स्थित बुद्धा हॉस्पिटल में निःशुल्क आयुर्वेद एवं एलोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
शिविर में हड्डी एवं नस संबंधी रोग, दंत रोग, गैस एवं पेट की समस्याएं, बाल रोग, महिला एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, कब्ज, लीवर, छाती संबंधी रोग, मधुमेह, पथरी, बवासीर और भगंदर सहित विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों को चिकित्सकीय सलाह दी गई। इसके साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सा और फिजियोथेरेपी की सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में डॉ. एस सी कौशिक, डॉ. कृष्ण कुमार यादव, डॉ. निधि तिवारी, डॉ. पवन प्रकाश सिंह, डॉ. आरएन यादव, डॉ. एमएम तिवारी, डॉ. अतुल राय, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. विजय यादव, डॉ. नितीश ओझा, डॉ. शिवम विश्वकर्मा और डॉ. अभिनव तिवारी सहित कई चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए।
आयोजक डॉ. एमएम तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सलेमपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. बीबी तिवारी, डॉ. शैलेंद्र मिश्रा, डॉ. ओपीएसएन तिवारी, डॉ. बीके मल्ल, डॉ. जेडी शुक्ला और डॉ. अतुल राय सहित अन्य चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh