एसडीएम ने इटौराडोरीपुर पहुंच कर धारा 116के वाद से सम्बन्धित भूमि के सही फैसला को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण
घोसी।मऊ। घोसी तहसील क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर गांव में भूमि बटवारा विवाद से जुड़े पांच नम्बरों के बटवारा के बटवारा के मुकदमे राम बिलास बनाम राम भवन प्रकरण में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने गांव पहुंच कर सभी पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 116 के तहत चल रहे रामबिलास बनाम राम भवन के मुकदमे में बहस के बाद गुणवत्तापूर्ण निर्णय को लेकर निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोककुमारसिंह ने संबंधित भूमि का मौके पर जायजा लिया और स्थल की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। राजस्व टीम ने मौके से जुड़े तथ्यों के साथ अभिलेखों की स्थिति के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई।
मौके पर निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों की उपस्थिति में संबंधित भूमि की स्थिति को देखा गया तथा राजस्व संबंधी बिंदुओं की जानकारी ली गई। मामले में स्थलीय निरीक्षण के बाद निर्णय की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रकरण से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
एसडीएम ने बताया कि रामबिलास बनाम राम भवन प्रकरण में हुई यह स्थलीय कार्रवाई राजस्व न्यायालय की प्रक्रिया का हिस्सा है। आगे मामले में उपलब्ध अभिलेखों और निरीक्षण के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार निर्णय की प्रक्रिया तय होगी।























































Leave a comment