Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जौनपुर ब्रेकिंग न्यूज़।पंप चालू करते समय करंट की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। थाना क्षेत्र के काछीडीह गांव में रविवार को खेत की सिंचाई के लिए पानी का पंप चालू करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय हरीश प्रताप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरीश प्रताप सिंह खेत में सिंचाई के लिए पानी का पंप चालू करने गए थे। इसी दौरान वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई।

परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। लेकिन रविवार सुबह करीब 9 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के लोग मृतक के परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचने लगे।

पंप चालू करते समय करंट की चपेट में आने से हुई मौत ने एक बार फिर खेतों में विद्युत उपकरणों के इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh