Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मोनू सिंह की शहादत व्यर्थ नही जाएगी- शलभ मणि त्रिपाठी

•पीडित परिवार से मिले देवरिया सदर विधायक  
 देवरिया।मोनू सिंह हत्याकांड को लेकर स्थानीयभलुअनी कस्बा स्थित उनके घर देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी परिजनो से मिलने सोमवार की शाम को पहुंचे। विधायक शलभ मणि ने परिजनो से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी लिया। उन्होने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होने कहाँ कि मोनू सिंह की हत्या सोची समझी रणनीति के तहत हुई है। सनातन धर्म की रक्षा हेतु मोनू ने अपनी शहादत दी है। 
मौके पर मौजूद स्थानीय थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र को घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया। स्थानीय लोगो ने भी विधायक के माध्यम से सरकार से बुल्डोजर एक्शन एवं सभी आरोपियों का एनकाउंटर की मांग की। विधायक शलभ मणि ने भी सभी लोगो को यह आश्वासन दिया कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर घटना की जानकारी देकर कठोर कार्यवाही की मांग करेगे। इस दौरान भारी संख्या में लोगो ने जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh