डीएम की पहल से बरियारपुर में विवादित रास्ते का हुआ समाधान, सीसी सड़क बनने से आवागमन सुगम
देवरिया ।गत दिवस नगर पंचायत बरियारपुर में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के समक्ष विवादित रास्ते का एक प्रकरण संज्ञान में आए जाने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को टीम गठित कर मामले का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी द्वारा नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण का निस्तारण करते हुए विवादित रास्ते का सीमांकन कराते हुए जनसुविधा के लिए सीसी निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए गए थे।
उक्त के क्रम में सीसी का निर्माण कर सड़क को सुचारू रूप से आवागमन योग्य किया गया। जिसका निरीक्षण आज जिलाधिकारी ने स्वयं औचक रूप से किया। निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया तथा सीसी सड़क के निर्माण कार्य से नगर पंचायत बरियारपुर में काफी खुशी देखी गई। जिलाधिकारी द्वारा तत्परता पूर्वक मामले के निस्तारण किए जाने से आमजन ने भी उनकी काफी सराहना की। इस निरीक्षण के समय अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बरियारपुर, नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





















































Leave a comment