10 दिवसीय नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गुठनी टीम विजेता, देवरिया टीम रही उपविजेता
देवरिया।स्थानीय भाटपार रानी ब्लाक के भेड़ा पाकड़ गांव में मदन चक बाईपास सड़क के किनारे पिछले दस दिनों से चल रहे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार की रात रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। फाइनल में सिवान जिले के गुठनी क्षेत्र की युवा कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब पर अपना कब्जा जमाया, वहीं देवरिया जिले की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के दौरान फाइनल मुकाबले को देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी प्रशांत कुमार तिवारी एवं प्रमोद कुशवाहा रहे। मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार तिवारी ने विजेता सिवान जिले की गुठनी टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं उपविजेता टीम को प्रमोद कुशवाहा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में रानू प्रसाद उर्फ प्रधान, टुनटुन कुमार, भूटेली, आकाश कुमार, अंशु राज, हिमांशु कुमार एवं सोनू कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कमेटी सदस्य निखिल कुमार, मंकेश कुमार, गोविंद कुमार गौड़, रितेश कुमार एवं अंकित कुमार ने कबड्डी प्रतियोगिता के कार्यक्रम को संभाला।
प्रतियोगिता में प्रभाकर कुमार एवं बंटी कुशवाहा ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण युवाओं द्वारा यह कबड्डी प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती हैं।





















































Leave a comment