राम-जानकी मार्ग पर गड्ढों में जलभराव से बढ़ा राहगीरों को करना पड़ रहा कठिनाइयों का सामना
देवरिया ।जनपद के लार क्षेत्र में यूपी से बिहार को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण राम-जानकी मार्ग पर इन दिनों बारिश के कारण राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। लार क्षेत्र के उकीना और पटना गांव के बीच सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन बरसात के चलते निर्माण कार्य फिलहाल प्रभावित है। वहीं सड़क पर बने गड्ढों को नहीं भरे जाने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है।
बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पानी सेलबालब गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का चौड़ीकरण क्षेत्र के लिए जरूरी है, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान राहगीरों की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। बारिश के दिनों में सड़क पर जमा पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है।
बारिश के बाद सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि कई स्थानों पर गड्ढे पानी से भर गए हैं। दिन के समय तो वाहन चालक किसी तरह रास्ता देखकर निकल जाते हैं, दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क के गड्ढों को भरने और पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और खराब हो सकती है। लगातार बारिश होने पर सड़क पर जलभराव बढ़ने के साथ आवागमन भी प्रभावित होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से मांग की है कि बारिश के दौरान सड़क पर जमा पानी की निकासी के लिए तत्काल अस्थायी व्यवस्था की जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया ग्रामीण धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन के लिए बाध्य होगे उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।



























































Leave a comment