Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नगर के विकास को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के अध्यक्षता में हुई बैठक

देवरिया ।नगर पालिका परिषद गौरा बरहज कार्यालय सभागार में आज नगर पालिका अध्यक्ष  श्वेता जायसवाल की अध्यक्षता में नगर पालिका बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर के विकास, जनहित एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक प्रस्तावों पर नियमानुसार निर्णय लिए गए।
बैठक में आकांक्षी योजना, पेयजल योजना, जल निकासी योजना एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्रस्तावित एवं स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसके साथ ही डूडा विभाग को NOC से संबंधित विकास कार्यों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नगर पालिका द्वारा संबंधित विकास कार्यों के लिए नियमानुसार आवश्यक NOC प्रदान किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा अन्य प्रस्तावित विकास कार्यों, भवन मानचित्रों की स्वीकृति एवं जनहित से जुड़े अन्य विषयों पर भी आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में नगर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने के विषय पर विशेष चर्चा हुई। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत लगभग 54 करोड़ रुपये की लागत से 4 पानी की टंकियों एवं पाइपलाइन विस्तार का कार्य प्रस्तावित है। जल निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया बार-बार निरस्त होने के कारण उत्पन्न स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर में पेयजल आपूर्ति की समस्या के स्थायी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय एवं नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही किए जाने पर जोर दिया गया।
सभी सभासदगणों ने शासन की विकासपरक योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश एवं सुझाव दिए गए।
बैठक में सभी वार्डों के माननीय सभासदगण, मनोनीत सभासदगण, अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता, राजस्व निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh