Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कपरवार उग्रसेन सेतु पर पीचिंग कार्य शुरू आज से शुरू हो जायेगा आवागमन

देवरिया।ऐतिहासिक रामजानकी मार्ग पर गोरखपुर और देवरिया जनपद को जोड़ने वाला राप्ती नदी पर बना उग्रसेन सेतु का पींच कार्य मंगलवार को शुरू हो गया है। आज देर शाम से आवागमन बहाल हो जायेगा। स केद्रीय सड़क मंत्रालय,एनएच आई के द्वारा राम जानकी मार्ग का निमार्ण कार्य का जिम्मा है।पिंचिग कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष व्याप्त है।  गौरतलब है कि 16 जुलाई को उग्रसेन सेतु के पश्चिम छोर पर पुल मे होल हो गया था जिसके कारण पुल से वाहनो के आवागमन पर रोक लगा दिया गया । केवल दो पाहिया और पैदल आने जाने की इजाजत है। पुल का मरम्मत कार्य एक पखवारा पूर्व पूरा हो गया। पुल की सफाई हो गई । लेकिन वारिश ने पुल का पीचिंग कार्य बाधित कर दिया । मंगलवार को पुल पर पीचिंग निमार्ण कार्य शुरू हो गया है। पटना के पूर्व प्रधान व प्रधान संघ के अध्यक्ष हृदय शंकर सिंह, कपरवार निवासी राधारमण त्रिपाठी, मानवेंद्र त्रिपाठी, ठाकुर तिवारी, संतोष सिंह, रामप्रवेश यादव, टुन टुन मद्धेशिया ने कहा की उग्रसेन सेतु का पीचिंग कार्य शुरू हो गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh