Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सीएचसी बरहज के औचक निरीक्षण में डीएम ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत, दस स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन रोकने के दिए निर्देश

देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निरीक्षण के क्रम में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज का औचक निरीक्षण कर दवा-इलाज सहित अन्य आवश्यक उपलब्धताओं व स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारियों सहित स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका तथा एमसीपी कार्ड का भी अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के पंजीकरण रजिस्टर को भी देखा। साथ ही निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सभी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।    साथ ही आने वाले हर मरीज का बेहतर इलाज सुनिश्चित हो, इस पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। मरीज इलाज से संतुष्ट होकर जाएं, यह प्राथमिकता सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों की होनी चाहिए।
  जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, दवा स्टॉक, उपलब्धता आदि का जायजा लिया। साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखे जाने के भी निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने प्रसव केंद्र एवं पॉलीग्राफ का भी जायजा लिया तथा सुचारू रूप से डिलीवरी कराए जाने के निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्टाफ नर्स को दिए।
        निरीक्षण के दौरान लगभग 10 स्वास्थ्य कर्मी, जिसमें 09 संविदा एवं एक नियमित कर्मचारी शामिल हैं, अनुपस्थित पाए गए। इनके एक दिन का वेतन बाधित किए जाने की कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए।कहा है कि सभी स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से सुनिश्चित करें। साथ ही जो भी व्यवस्थाएं हैं, उन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों सहित उन्हें उपलब्ध कराएं। इसमें किसी प्रकार की कोई भेदभाव व लापरवाही न हो। अन्यथा आगे भी निरीक्षण किए जाने में कमियां पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh