Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्वविधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर नवनिर्मित बसस्टेशन का नाम संत शिरोमणि रविदास के नाम पर करने की मांग किया।

घोसी।मऊ।घोसी विधानसभा के पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश मंत्री  विजय कुमार राजभर ने क्षेत्र के विकास और जनहित के दो प्रमुख मुद्दों को लेकर  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर  घोसी नगर में नवनिर्मित बस अड्डे के नामकरण और स्थानीय 100 शैय्या अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में सकारात्मक कदम उठाने का अनुरोध किया है।
 पूर्व विधायक विजय राजभर ने मांग किया कि घोसी में हाल ही में बने जर्जर बस अड्डे के  स्थान पर नवनिर्माण के बाद बने बस स्टेशन का नाम स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते  “संत शिरोमणि गुरु रविदास जी” के नाम पर रखने की सिफारिश की गई है।
  वही दूसरी मांग में  टड़ियाव स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में स्वीकृत 33 पदों के सापेक्ष केवल 11 स्वास्थ्य कर्मी ही तैनात हैं। श्री राजभर ने खाली पदों पर नियुक्ति और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की है।
अस्पताल के लिए आवश्यक सुविधाएं
  महिला चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, स्किन/एसटीडी विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन, दंत सर्जन और कार्डियोलॉजिस्ट की तत्काल तैनाती के साथ सीटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन और बड़ी एक्स-रे मशीन जैसे आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता हेतु अधिकारियों को आदेशित करने की कृपा करें।
पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर ने कहा कि घोसी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना और क्षेत्रीय विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री स्तर से इन जनहित की मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh