Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वर्णकार समाज पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अपर जिलाधिकारी नम्रता सिंह को सौंपा ज्ञापन

देवरिया। स्वर्णकार समाज एवं सर्राफा कारोबारियों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को देवरिया स्वर्णकार संघ ने उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के नेतृत्व में जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।
संघ के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी नम्रता सिंह को ज्ञापन सौंपकर स्वर्णकार समाज एवं सर्राफा व्यवसायियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को शासन तक पहुंचाने की मांग की। अपर जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि संगठन की मांगों एवं समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान और जायज मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने प्रशासन के सकारात्मक रुख के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सोनार समाज राजू वर्मा बाबा, वासुदेव वर्मा, हरे राम वर्मा, विजेंद्र वर्मा, कैलाश वर्मा, रामबाबू वर्मा, निगम सोनी, सुभाष सोनी, अशोक वर्मा, विवेक वर्मा, अमन वर्मा, मनीष वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh