Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लोकतंत्र रक्षक सेनानी को दी गई श्रद्धांजलि। सच्चे समाजवादी थे ब्रजराज रावत - सुभाषचंद्र श्रीवास्तव

देवरिया।सोमवार को समाजवादी पुरोधा लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्वर्गीय ब्रजराज रावत जी की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर लवरछी कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में हुआ। 
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सपा के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय ब्रजराज रावत जी सच्चे समाजवादी थे। उनका संपूर्ण जीवन समाजवाद के प्रचार एवं प्रसार में व्यतीत हुआ। उन्होंने जीवन भर समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य किया। उन्होंने हमेशा पिछड़े दलितो,शोषितो,वंचितों दबे कुचले लोगों की पैरोकारी किया। उनका संपूर्ण जीवन देश और समाज के हित में व्यतीत हुआ। उन्होंने समाजवाद की मजबूती के लिए लगातार उत्कृष्ट कार्य किया। सपा नेता विजय रावत ने श्रद्धांजलि सभा में आए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्यरूप से सपा के राष्ट्रीय सचिव आर एस कुशवाहा जी, पूर्व विधायक खोखा सिंह, पूर्व विधायक गज़ाला लारी,ओपी यादव, रामप्रवेश यादव बबलू, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा,निखिल सिंह, एन.पी. यादव, अशोक कुशवाहा, डॉ विनय रावत,रणवीर यादव, मनोज यादव, खुर्शीद आलम अंसारी, दीना चौधरी, हरिओम लाला, हरेंद्र त्यागी, राजेंद्र यादव, जितेश,अवनीश यादव,रवि यादव, पंकज यादव, अमित प्रधान, रामप्रीत यादव, संदीप यादव, संगम यादव,रामबहादुर यादव, रामनाथ चौहान, सुनैना कुशवाहा,मुरारी कन्नौजिया, भोला यादव,अशोक यादव, दयाशंकर यादव, हुसैन अहमद,मुन्ना यादव, दिनेश यादव, विकास, मनीष यादव,सोनू, सिल्लू रावत, मनीष रावत आदि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh