Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम, आशा कार्यकत्रियों के कार्यों सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।

 

उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का समय से लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही जनपद में टीकाकरण अभियान को और गति देने तथा पात्र बच्चों एवं लाभार्थियों को निर्धारित समय पर टीके लगाए जाने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

GGS NEWS 24 | आजमगढ़


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh