सिधारी पुलिस ने वांछित अभियुक्त आदिल खान के घर चस्पा किया नोटिस, मोहल्ले में कराई मुनादी
आजमगढ़। थाना सिधारी पुलिस ने वांछित अभियुक्त आदिल खान पुत्र मतिउल्लाह खान, निवासी भदुली, थाना सिधारी, आजमगढ़ के विरुद्ध न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधिक कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा करने के साथ ही मोहल्ले में मुनादी कराई।
पुलिस के अनुसार, थाना सिधारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 498/2025, धारा 64(1)/352/351(3) बीएनएस में आदिल खान वांछित है। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा धारा 84 BNSS के तहत जारी प्रॉसेस की तामीला के लिए पुलिस टीम उसके घर पहुंची।
पुलिस ने नियमानुसार अभियुक्त के आवास एवं क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर न्यायालय से संबंधित नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही आसपास के मोहल्ले में मुनादी कराकर नोटिस की जानकारी सार्वजनिक रूप से दी गई।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है और अभियुक्त की गिरफ्तारी सहित आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी
- निरीक्षक शिव कुमार यादव
- उपनिरीक्षक धर्मराज यादव
- कांस्टेबल विनोद कुमार यादव
- कांस्टेबल विजय कुमार
GGS NEWS 24 | आजमगढ़
#Azamgarh #SidhariPolice #AdilKhan #PoliceAction #BNSS #GGSNEWS24

















































Leave a comment