Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस लाइन में 4 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का सेवा सम्मान समारोह, एसएसपी ने दी भावभीनी विदाई

आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए चार पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

 

समारोह के दौरान एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

 

अपने संबोधन में एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी और कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।

 

ये पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

 

1. निरीक्षक नापु अभय राज मिश्रा

 

 

2. उपनिरीक्षक नापु सभाजीत

 

 

3. उपनिरीक्षक नापु चन्द्रमा राम

 

 

4. मुख्य आरक्षी चालक नरेश चन्द

 

 

 

एसएसपी ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।

 

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) ईश्वर गुर्जर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh