Accidental News / दुर्घटना की खबरें

कंधरापुर बाजार में ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के कंधरापुर बाजार में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गोधपुर गांव निवासी जयराम विश्वकर्मा (50) पुत्र लल्लू विश्वकर्मा किसी कार्य से पैदल कंधरापुर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भंवरनाथ की तरफ से कप्तानगंज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि जयराम ट्रक के नीचे कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। जयराम विश्वकर्मा की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

GGS NEWS 24 | आजमगढ़


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh