बिजली विभाग ने किया सघन निरीक्षण, बकाए दारो और अवैध कनेक्शन वालों पर हुई कार्यवाही
देवरिया जनपद के बैतालपुर में बिजली विभाग ने चेकिंग नगर पंचायत बैतालपुर के वार्ड नंबर 5 शिवाजी नगर गोविंदपुर में यह अभियान चलाया इसका मुख्य उद्देश्य बिजली बिल बकायेदारों, ओवरलोडिंग और अवैध विद्युत उपयोग (कटिया कनेक्शन) की गहन जांच करना था।
बैतालपुर विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर के नेतृत्व में टीम ने लगभग 24 विद्युत मीटरों और कनेक्शनों की मौके पर जांच की। अभियान के दौरान पाए गए बकायेदारों को तत्काल अपने बिजली बिल की बकाया राशि जमा करने के सख्त निर्देश दिए गए।
विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
इस जांच अभियान में मुख्य रूप से विजय शंकर यादव, संतोष चौहान, रामप्रवेश यादव, नसीम, सत्यम, उपेंद्र
सहित विद्युत विभाग के कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


















































Leave a comment