Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरयू नदी फिर लगी बढ़ने, देवार क्षेत्र के लोग दहशत में

 देवरिया।बरहज ,नेपाल में हुई तबाही के बाद सरयू नदी (घाघरा) के जलस्तर में एक बार फिर लगातार वृद्धि होने लगी थाना घाट पर लगाए गए मानक मीटर के अनुसार सोमवार की शाम 66.90 मिटर दर्ज किया गया है।जो खतरे के निशान 66,50 से 40 सेंटीमीटर ऊपर है जिससे परसिया देवार और विशुनपुर देवार के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दो दिन पहले जलस्तर में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन रविवार सुबह से पानी फिर बढ़ने लगा है।
विशुनपुर देवार के ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव ने बताया कि नदी के दक्षिणी छोर पर तेजी से कटान हो रहा था। पानी घटने पर कटान थमा था और ग्रामीणों ने राहत महसूस की थी, लेकिन अब फिर से जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे परिवारों में चिंता बढ़ गई है। नदी किनारे खेती करने वाले किसानों की फसलें भी खतरे में हैं।
परसिया देवार के प्रधान शंकर प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों छोटे-छोटे टोलों में बाढ़ का पानी घुस गया था। अगले दिन पानी कम होने लगा तो लोगों ने घरों की साफ-सफाई शुरू कर दी थी। अब फिर से जलस्तर बढ़ने से पशुओं के चारे और रोजमर्रा के कार्यों के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों ने जरूरी सामान और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर नाव और राहत सामग्री की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh