Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में शिक्षक मिले अनुपस्थित, बीएसए को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सलेमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरा भानुमती का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई, जबकि एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने इस पर संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देशित किया कि संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के माध्यम से अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया जाए।

        जिलाधिकारी ने विद्यालय में डिजिटल अटेंडेंस की व्यवस्था भी प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की भी जांच की। कक्षा पांच के विद्यार्थियों से हिंदी एवं अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों द्वारा प्रश्नों के उत्तर देने और पाठ को पढ़कर समझने की क्षमता संतोषजनक पाई गई।

         उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को और बेहतर बनाने के लिए प्रभावी पेडागॉजी तकनीकों का निरंतर प्रयोग करें। शिक्षण कार्य को इस प्रकार प्रभावी बनाया जाए कि प्रत्येक बच्चा निपुण बने और विद्यालय एवं विकासखंड भी निपुणता के लक्ष्य को प्राप्त कर सके।

     जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, वहां मौजूद अभिभावकों को भी अपने बच्चों को नियमित रूप से समय से विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया।

         जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार के लिए अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें और कमियों को तत्काल दूर कराएं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh