Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

देवरिया।स्थानीय विकास भवन के गांधी सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जनपद देवरिया के पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति के सदस्यगण, खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) के लिए आयोजित की गई थी।

कार्यशाला का विधिवत शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों के सतत विकास के लिए पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) का सही क्रियान्वयन बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाएँ। मुख्य प्रशिक्षक ब्रजेश नाथ तिवारी ने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों और समिति सदस्यों को योजना के क्रियान्वयन की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। योजना निर्माण के दौरान स्थानीय आवश्यकताओं और संसाधनों का सही आकलन किया जाना चाहिए ताकि हर पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार मिल सके।

उक्त अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार, जिला विकास अधिकारी सुशील सिंह, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डीआईओएस हरिशचंद्र नाथ, डॉ. हरेन्द्र कुमार और डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्र, श्रवण चौरसिया, प्रियंका चौधरी, अविनाश मणि त्रिपाठी, सुधीर पाण्डेय, चन्द्रभूषण मणि, विंध्याचल सिंह, सीपी मिश्रा, राजेश राय, संतोष कुमार, साबीर अनवर, सुधांशु मिश्र,अजय दुबे,मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार चौबे और प्रवीण राय सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh