Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गांधीवाद-मार्क्सवाद के तुलनात्मक अध्ययन पर संजीव कुमार गुप्ता को पीएचडी

देवरिया। ग्राम गड़ेर निवासी संजीव कुमार गुप्ता ने राजनीति विज्ञान विषय में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने ‘गांधीवाद एवं मार्क्सवाद का तुलनात्मक अध्ययन एवं वर्तमान परिवेश में उसकी प्रासंगिकता’ विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। उनका शोध कार्य प्रो. विनीता पाठक के निर्देशन में संपन्न हुआ।

संजीव कुमार गुप्ता, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजकोकिल गुप्ता के पुत्र हैं। वर्तमान में वह राजकीय इंटर कॉलेज सोनौरा बुजुर्ग, कैंपियरगंज, गोरखपुर में नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।

संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पीएचडी की उपाधि केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि परिवार, गुरुजनों, मित्रों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद का परिणाम है। शोध के माध्यम से गांधीवाद और मार्क्सवाद के तुलनात्मक अध्ययन को समकालीन सामाजिक एवं राजनीतिक चुनौतियों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

उनकी इस उपलब्धि पर बड़े भाई संजय कुमार गुप्ता, सूरज कुमार, सत्यप्रकाश कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार, जयनाथ यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, बैरप्रकाश वर्मा, संदीप गुप्ता, रमेश तिवारी, सुनील कुमार गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, दिलीप गुप्ता, गणेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता सहित परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh