नगर की बिजली दिन भर दिन भर रही गुल
देवरिया।नगर की विद्युत व्यवस्था शनिवार को सुबह से शाम तक विद्युत आपूर्ति गुल रहने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली गुल होने से नगर के हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह करीब 6 बजे से नगर की बिजली गुल हो गई। पूरे दिन बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को हैंडपंपों पर पानी के लिए लाइन लगानी पड़ी। भीषण उमस भरी गर्मी में पंखा-कूलर बंद होने से बच्चे और बुजुर्ग बेहाल रहे। छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई व मोबाइल चार्जिंग भी प्रभावित हुई। नगर निवासी आशुतोष तिवारी, डॉ अमित राय, श्रीप्रकाश पाल, एवं व्यापारी शिव सहाय बरनवाल, नवनीत, विवेक वर्मा, ओम प्रकाश कहना है कि बिजली न रहने से दिनभर कारोबार चौपट रहा। आटा चक्की, वेल्डिंग व फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहीं।
नगर के स्टेशन रोड चौक, मेन बाजार और पलेटनगर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि विभाग द्वारा पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई, जिससे अचानक हुई कटौती से और दिक्कत बढ़ गई।
पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता हरिपाल पटेल ने बताया कि देवरिया में लाइन ट्रांसमिशन के ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण उसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिससे मेन लाइन देवरिया से ही बंद कर दिया गया है तकनीकी टीम युद्धस्तर पर कार्य में जुटी है शाम 7 बजे तक नगर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।


























































Leave a comment