Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में परिषदीय विद्यालयों में बाहरी लोगों और यू ट्यूबर्स की एंट्री पर रोक बीएसए ने जारी किया आदेश, अनुमति के बिना फोटो-वीडियोग्राफी करने पर प्रतिबंध

•पठन-पाठन प्रभावित होने और शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुंचने का हवाला शब्दकोश और विश्वकोश समय और कैलेंडर
आजमगढ़। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अब बाहरी व्यक्तियों, यू-ट्यूबर्स और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति को विद्यालय परिसर में प्रवेश कर फोटो या वीडियोग्राफी करने की अनुमति नहीं होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, विभाग के संज्ञान में यह बात आई है कि कई बाहरी व्यक्ति, यू-ट्यूबर एवं सोशल मीडिया से जुड़े लोग परिषदीय विद्यालयों में पहुंचकर विद्यालय परिसर और स्टाफ के फोटो एवं वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। इससे विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन कार्य प्रभावित होता है। आदेश में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की गतिविधियों से शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुंचने के साथ-साथ विभाग की छवि भी प्रभावित होती है। शासन और प्रशासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के लिए पहले से ही अधिकारियों को नामित किया गया है। नामित अधिकारियों द्वारा समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण और अनुश्रवण किया जाता है। बीएसए ने विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा शिक्षक पद की गरिमा बनाए रखने के दृष्टिगत जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति, यू-ट्यूबर अथवा सोशल मीडिया से जुड़ा व्यक्ति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अथवा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना परिषदीय विद्यालय में प्रवेश कर फोटो या वीडियोग्राफी नहीं करेगा। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh