Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मोमबत्ती के सहारे बच्चे पढ़ने को हुए मजबूर, बिज़ली व्यवस्था हुई लाचार अंधेरे में बीत रहा है!जीवन

देवरिया । विधानसभा रामपुर कारखाना अंतर्गत ग्राम गौर कोठी में बच्चे मोमबत्ती के सहारे पढ़ने को है मजबूर साथ ही जर्जर नंगा तार मौत का सौदागर बन गया है क्योंकि आए दिन तार टूटने से लोगों का जान माल का खतरा बना रहता है! ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हर रोज तार टूट कर जमीन पर गिर जाता है जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहता है कि न जाने कब किसके ऊपर नंगा जर्जर तार टूटकर गिर जाय!
आपको बता दे कि इस ग्राम सभा गौर कोठी में दो पावर हाऊस है आधा गाँव का बिज़ली तरकुलवा और दूसरे तरफ बिज़ली बरियापुर पावर हॉउस से आता है! लेकिन इस गांव में दोनों तरफ नंगा तार है जिसकी स्थिति बहुत दैनिय है ग्रामीणों का कहना है कि आज भी यहां नंगा तार चारो तरफ है केबलिंग नहीं हुआ है जिसके चलते यहां बिज़ली हर दूसरे दिन खराब हो जाता है! तार इतना जर्जर हो चुका है कि आए दिन टूट कर गिर जाता है, कई बार लोग बाल बाल बच गए है!
मिली जानकारी के मुताबिक इसकी सूचना और शिकायत लगातार बिज़ली विभाग के अधिकारी को दिया गया है, साथ ही रामपुर कारखाना के विधायक को भी यहां की स्थिति अवगत है यहां की जर्जर तार के सम्बंध में कई बार अवगत कराया गया है मगर अबतक बिज़ली की इस दुर्व्ययवस्था का कोई समाधान नहीं हो पाया नाही किसी अधिकारी द्वारा भी संज्ञान लिया गया! लोगों ने बताया कि जर्जर तार जितना बार टूट कर गिरता है लोग आपस में चंदा लगाकर तार को जोड़वाते है ऐसे स्थिति में यहां के लाइनमैन भी जरूरत पर काम नहीं आते है! यहां ट्रांसफार्मर भी जर्जर है जिसका कोई उपयोग नहीं रहता इसकी भी समस्या ग्रामीणों को झेलना पड़ता है! गौर कोठी में लगातार बिज़ली की समस्या बनी रहती है जिसके कारण यहां के पढ़ने वाले बच्चे मोमबत्ती के सहारे पढ़ाई लिखाई करते है! जनता अब इस 
दुर्व्ययवस्था से तंग आ गई है और अपनी नाराजगी जता रहीं है परेशान जनता अब इस हाल में जाए तो कहा जाए ना तो बिज़ली विभाग इनका सुन रहा और नाही जनप्रतिनिधि इसलिए इस गांव के लोग चंदा जुटाकर तार जोड़वाते जोड़वाते परेशान हो गए है! अब अंधेरे में रहने की आदत डाल रहे है लोगों का कहना है कि इस डबल इंजन की सरकार में शायद ही यहां केबलिंग हो पाएगी!


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh