Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़ में एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार,मरीज की मौत के मामले में नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार

•रेलवे अंडरपास के पास से दबोचा, लापरवाही और फर्जी चिकित्सकीय कार्य के आरोप में भेजा जेल

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने फर्जी चिकित्सकीय कार्य एवं चिकित्सकीय लापरवाही से मरीज की मौत के मामले में वांछित आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम के संचालक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को हरैया रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को वादी ने मुबारकपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी माता श्याम दुलारी को पेट में दर्द (हर्निया) के इलाज के लिए हरैया मोड़, अबाड़ी सठियांव स्थित आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि नर्सिंग होम के संचालक गुलाब चन्द चौहान ने परिजनों की जानकारी और सहमति के बिना मरीज का ऑपरेशन कराया, जिसके दौरान उनकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0-264/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मोहम्मद शमशाद खान द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान 6 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक मोहम्मद शमशाद खान ने पुलिस टीम के साथ हरैया रेलवे अंडरपास के पास से आरोपी गुलाब चन्द चौहान (52 वर्ष) पुत्र सुंदर चौहान, निवासी ग्राम भुसुड़ी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम का संचालक है और इसी मुकदमे में उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद शमशाद खान एवं हेड कांस्टेबल प्रकाश कुमार सिंह शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh