घोसी कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार।पुलिस ने दोनों का किया चालान
घोसी।मऊ। क्षेत्र में चोरियों पर प्रभावी कार्यवाही के तहत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घोसी पुलिस ने मझवारा क्षेत्र के मलेरिकोट नहर पुलिया के पास से शुक्रवार को दो युवको को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की इनवर्टर ,एक बैटरी , स्क्रेप आदि बरामद किया। उनकी पहचान पंकज राजभर निवासी दरियाबाद एवं विशाल चौहान निवासी मानिकपुर मलेरिकोट के रूप में हुई।
एसपी मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश तथा कोतवाल रविन्द्रनाथ राय के नेतृत्व में एसआई काशीनाथ सिंह चंदेल, एचसी नीबू प्रसाद यादव आरक्षी शशांक तिवारी, अभिनव शुक्ला आदि के साथ घोसी कोतवाली पुलिस द्वारा मझवारा क्षेत्र में गस्त कर रहे थे, मुखबीर की सूचना पर मलेरी कोट पुलिया पर पहुंचे तो दो युवक खड़े थे। उनके पास जब पहुंचे तो पुलिस को देखकर हड़बड़ा कर भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को घेर कर पकड़ लिया। उनके पास से एक बैटरी, दो इनवर्टर, के साथ 8.500 किलो धातु का स्क्रैप मिला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाकर पूछताछ कर सभी सामनों को सीलमोहर कर दोनों को सम्बन्धित धाराओं में न्यायालय को चालान कर दिया। कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि दोनों के ऊपर तीन मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज है। रिमांड लेकर पूछताछ किया जाएगा तो और चोरियों का खुलासा होगा।




















































Leave a comment