बरहज तहसील में किया गया जन चौपाल का आयोजन जन चौपाल में 200 लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र
देवरिया।बरहज तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौके पर हुआ निस्तारण शासन के निर्देश पर शुक्रवार शाम तहसील सभागार में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे-छोटे राजस्व विवादों का मौके पर निस्तारण कर लोगों को त्वरित लाभ पहुंचाना था।
उपजिलाधिकारी शशिकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार चाहती है कि घरेलू विवाद व राजस्व से जुड़े छोटे मामलों का समाधान जन चौपाल के माध्यम से गांव स्तर पर ही हो जाए, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि गांव-गांव जाकर ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित किया जा रहा है जिनके अंश निर्धारण, खतौनी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे कार्य लंबित हैं। चौपाल में किसान दुर्घटना बीमा, वरासत, नाम संशोधन योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शिविर में अंश निर्धारण के 75, निर्विवाद वरासत के 25, अंश संशोधन के 25, नाम संशोधन के 25, किसान दुर्घटना बीमा के 5, जन्म प्रमाण पत्र के 25 और मृत्यु प्रमाण पत्र के 20 सहित कुल 200 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार बरहज अवीरल वर्मा सतरांव अनिल तिवारी राजस्व निरीक्षक रोशन मिश्रा लेखपाल प्रमोद पासवान, शिवकुमार व सभासद लव कुमार सोनकर मौजूद रहे।






















































Leave a comment