चंद्रमा ऋषि धाम की सुरक्षा व्यवस्था का DM-SSP ने लिया जायजा
• श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को थाना कंधरापुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चंद्रमा ऋषि धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
दोनों अधिकारियों ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूरे किए जाएं। दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।






















































Leave a comment